इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला लेंगे रोहतक में आवास

- भाजपा व कांग्रेस ने सिर्फ प्रदेश को लूटने का किया काम, आमजन से से नहीं कोई सरोकार : कर्ण सिंह चौटाला

 25
इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला लेंगे रोहतक में आवास

इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला लेंगे रोहतक में आवास

- भाजपा व कांग्रेस ने सिर्फ प्रदेश को लूटने का किया काम, आमजन से से नहीं कोई सरोकार : कर्ण सिंह चौटाला

- इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, भाजपा की बी टीम बनकर कांग्रेस ने सरकार बनाने में की सहायता

- जजपा पार्टी धरातल पर हुई गायब, राजनीति में नहीं बचा कोई अस्तित्व, इनेलो की विचाराधारा से जजपा का नहीं कोई मेल

- कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व सीएम हुड्डा के गढ़ी सांपला किलोई हलके से सैकडों युवाओं ने थामा इनेलो का दामन

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

इंडियन नेशनल लोकदल युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस को आमजन से कोई सरोकार नहीं है, सिर्फ दोनो राजनीतिक दलों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। साथ ही चुनाव में भी भाजपा की बी टीम बनकर कांग्रेस ने मदद की और सरकार बनवाई है। उन्होंने कहा कि भले ही इनेलो के दो विधायक बने है, लेकिन उन्होंने विधानसभा में प्रमुखता से जनता की आवाज उठाई है, लेकिन कांग्रेस ने कोई मुद्दा नहीं उठाया, सिर्फ चुटकले सुनाएं है। इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण सिंह चौटाला व इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती वीरवार को रोहतक स्थित रुपया चौक पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनेलो कार्यकर्ताओं के सुझाव पर कर्ण सिंह चौटाला ने रोहतक में ही आवास लेने का भी निर्णय लिया

कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का संगठन सबसे ज्यादा मजबूत है और इनेलो कार्यकर्ता चौधरी देवीलाल व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों में विश्वास रखते है, जबकि जननायक जनता पार्टी की नीतियां इनेलो से विपरित है और आज जजपा पार्टी धरातल पर गायब हो चुकी है और जिसका राजनीति में कोई अस्तित्व नहीं बचा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जिस पार्टी का कोई अस्तित्व ही नहीं है, वह उसका नाम लेना तक पसंद नहीं करते है। कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो की प्रदेश में विपक्ष की सही मायने में भूमिका निभा रही है और सडक़ से लेकर विधानसभा में लोगों की आवाज उठा रही है, जबकि कांग्रेस अभी तक विपक्ष दल का नेता तक नहीं चुन पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बी टीम बनकर कांग्रेस दबाब में काम कर रही है, क्योकि कांग्रेस शासलकाल में कई घोटाले हुए थे। वक्फ बोर्ड कानून को लेकर भी इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह कानून किसान-मजदूरों के हित में नहीं है और सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तीन कृषि काले कानूनों के खिलाफ एकजुट होकर लोगों ने आवाज उठाई थी और सरकार को कानून वापिस लेने पड़ा था, ऐसे ही अब वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ एकजुट होना होगा और जल्द ही इनेलो के सीनयर लीर्डस से विचार विमर्श कर आगामी रूपरेखा तय की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत मायना, अरविंद गोस्वामी, डॉ. नफे सिंह लाहली, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, विनोद अहलावत, सतीश नांदल रिठाल, स्वतंत्र आंनद देशवाल, सूरजदेहराज, राजबीर वाल्मीकि, रामभगत लाकडा, डॉ. रणबीर हुड्डा, वीरेन्द्र सिंह नांदल, जयसिहं शिमली, मास्टर मुख्तयार सिंह, वेद भराण, शीला खरैटी, कमला मलिक, संजीव कोच, राजेश कटवाडा, यादराम सरपंच, करतार काहनी, महावीर नंबरदार, जयभगवान लाढौत, करतार मकडौली, भोला सुढाणा, मास्टर रणधीर सिंह, बबलू नरवारल, डीके हुड्डा, अमरजीत दांगी, जितेन्द्र, नरेन्द्र गुगाहेडी, धुरेन्द्र, सतबीर सहरावत, सरला, दलबीर राणा, रामचन्द्र भालौठ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कांग्रेस को लगा झटका, गढ़ी सांपला किलोई हलके से सैकडो युवाओं ने थामा इनेलो का दामन

कांग्रेस पार्टी का वीरवार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला किलोई से काफी युवाओं ने कांग्रेस को छोडक़र इंडियन नेशनल लोदल पार्टी का दामन थामा है। इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण सिंह चौटाला ने सोनू कसरैटी व कांग्रेस छोडक़र इनेलो में शामिल होने वाले सभी युवाओं का स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन भी दिया। कांग्रेस छोडक़र इनेलो में शामिल होने वाले सोनू कसरैटी, प्रकाश, कृष्ण, दीपक, देवेन्द्र, आकाश, अमित, प्रदीप, संदीप, जितेन्द्र, बिजेन्द्र, अशोक, ओमदत, अश्वनी ने कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं रही है, केवल पिता पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है और कार्यकत्र्ताओं की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है, इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस छोडक़र इनेलो का दामन थामा है, क्योकि इनेलो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकत्र्ताओं को पूरा मान सम्मान मिला है।

---------------