मोदी सरकार के 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं : धनखड़
- मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल
मोदी सरकार के 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं : धनखड़
- मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल
- मोदी सरकार देश की राजनीति में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस लेकर आई
- ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी सरकार का यह कार्यकाल ’विकसित भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में पीएम मोदी ने खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को साकार कर रहे हैं। धनखड़ विकास भवन में प्रोफेशनल मीट को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर,जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, डॉ आदित्य बत्रा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिला है। पीएम मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें 23 से अधिक देश सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी-7 की बैठक में भी भाग लेने वाले हैं। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि भारत विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति वाला देश बना और जल्द ही भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।
ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहां तकनीक है वहीं तरक्की भी है। मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की सोच थी कि काम कैसे होगा,यह नहीं हो पायेगा, यह हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के लोगों की सोच बदली है,अब लोग कहते हैं कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस लेकर आई है।
प्रोफशनल मीट में बोलते हुए। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब सरकार का मतलब रिस्पॉन्सिव गवर्नमेंट, रिस्पॉंसिबल गवर्नमेंट, अकाउंटेबल गवर्नमेंट, रिफॉर्म, परफोर्म और ट्रांसफार्म गवर्नमेंट, पब्लिक पार्टिसिपेशन वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में घोटालों, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर बात होती थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यह बदलता हुआ नया भारत है जिसमें अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं। मोदी सरकार के ये 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं,आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है।
धनखड़ ने कहा कि पहले हम इम्पोर्ट पर आश्रित थे, आज मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में लीड कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है और न्यू नार्मल तय किये जा रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में अब आतंकवाद जैसे हमले पर युद्ध जैसे कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमृत काल के 11 वर्ष तब पुरे हो रहे हैं जब दुनिया में “ऑपरेशन सिंदूर“ का डंका बज रहा है। धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, आज भारत मेड इन इंडिया, पाकिस्तान में टेस्टिड और दुनिया में ट्रस्टिड बन गया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी मिलकर देश को विकसित भारत बनाने में जुटे हैं। धनखड़ ने कहा कि इन 11 सालों में अपनी विरासत की पुरानी गरिमा वापस दिलाने का भागीरथ प्रयास हुआ है। इन 11 सालों में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गये है। हमारी विदेश नीति में आज देश के सांस्कृतिक महत्त्व की झलक स्पष्ट दिखती है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है : मनीष ग्रोवर
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनवाई वहीं कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद,क्षेत्रवाद में देश को बांट दिया था। कांग्रेस के शासनकाल में देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर दंगे होते थे। देश के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करते थे हर तरफ लोगों में भय व्याप्त था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मोदी सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित किया। आज भारत की सीमाएं हर तरफ से सुरक्षित है। आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जा रही है। मनीष ग्रोवर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलते हुए भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के साकार किया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभावों को विकसित भारत -2047 की शपथ दिलाई इस कार्य में हम सब तन मन धन के साथ आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम का संचालन नितिन जैन ने किया। प्रोफेशनल मीट में डॉ आदित्य बत्रा, डॉ आर.के चौधरी,डॉ संजय जाखड़, उधोगपति राजेन्द्र बंसल,शिक्षाविद एडवोकेट डॉ चंद्र गर्ग,प्रमुख व्यापारी नेता विजय बाबा,रमेश भाटिया, चैयरमैन हरीश कौशिक,कर्नल राजेन्द्र सिंह सुहाग,डॉ अशोक रंगा, कर्नल संदीप नैन,प्रो.कुलताज, प्रिंसिपल डॉ जयपाल शर्मा, प्रो राजकुमार,नरेंद्र खट्टर,एडवोकेट अजित नांदल,प्रो राजेश गहलोत डॉ प्रेम सिंह हुड्डा, एडवोकेट राकेश सपड़ा,सतीश सिन्धवानी, एडवोकेट अशोक खत्री,मनोज मक्कड़,सुशील जैन, एडवोकेट रंजना रापड़िया, सुभाष गुप्ता,एडवोकेट अजय कुमार, हरिओम मित्तल,राजीव जैन,सरदार कुलविंदर सिक्का, धर्मबीर शर्मा,सरदार जसबीर सिंह, सरपंच ओमप्रकाश जसिया,मनीष शर्मा, कपिल खत्री,सुषमा सरोहा,कुलदीप अटकान लालचंद भारद्वाज,एडवोकेट वजीर नरवाल,एडवोकेट अनिता बुधवार,ईश्वर सिंगल,शमशेर कलिंगा,अनिता बुधावार, एडवोकेट सुमित हुडा,अनिल बुधवार, एडवोकेट सीमा दुहन प्रमुख से डॉक्टर, शिक्षविद, एडवोकेट और उधोगपति मौजूद रहे।
--------------