एमएससी स्टैटिस्टिक्स में करियर के सुनहरे अवसर

एमडीयू रोहतक में कर रहे हैं ये कोर्स

 20
एमएससी स्टैटिस्टिक्स में करियर के सुनहरे अवसर

एमएससी स्टैटिस्टिक्स में करियर के सुनहरे अवसर

एमडीयू रोहतक में कर रहे हैं ये कोर्स

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के स्टैटिस्टिक्स विभाग में एमएससी. स्टैटिस्टिक्स कार्यक्रम में दाखिला जारी है। यह रोजगार परक कोर्स न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में व्यापक करियर संभावनाओं के द्वार भी खोलता है।

कोर्स की विशेषताएं:

स्टैटिस्टिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो सुरेश मलिक ने बताया कि इस रोजगार परक सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक पाठ्यक्रम में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इस पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक पाठ्यक्रम जिसमें अनुप्रयुक्त सांख्यिकी, डेटा एनालिटिक्स, रिसर्च मेथडोलॉजी, प्रायिकता सिद्धांत, डिज़ाइन ऑफ़ एक्सपेरिमेंट्स शामिल हैं।

ये हैं सुविधाएं

संपन्न प्रयोगशाला सुविधाएं – आधुनिक सॉफ्टवेयर जैसे आर, एसपीएसएस, एसएएस, पाइथन में प्रशिक्षण।

उद्योगों व अनुसंधान संस्थानों के साथ जुड़ी हुई परियोजनाएँ; छात्रों को व्यावहारिक अनुभव।

करियर अवसर:

एमएससी. स्टैटिस्टिक्स के पश्चात विद्यार्थी निम्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

क्षेत्र संभावनाएँ

डेटा एनालिस्ट / डेटा साइंटिस्ट वित्त, स्वास्थ्य, विपणन, आईटी

सांख्यिकीविद्, अनुसंधान संस्थान, सरकारी निकाय

क्वालिटी कंट्रोल एग्जीक्यूटिव मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा

शिक्षण व अकादमिक क्षेत्र विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में करियर

बैंक व वित्तीय संस्थान, स्टेटिस्टिकल रिपोर्टिंग

सरकारी योजनाएँ और नीति निर्धारण, सांख्यिकी विभाग, लोगराइट कार्यालय, अन्य मंत्रालय

क्यों चुनें एम.डी.यू. का एम.एससी. स्टैटिस्टिक्स?

अनुभवी एवं योग्य फैकल्टी द्वारा पढ़ाया जाता है।

उत्कृष्ट अध्यापन व शोध वातावरण।

यूजीसी से ए प्लस मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय; उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड।

स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के इंडस्ट्री रेडी छात्र – निजी व सरकारी दोनों सेक्टर में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम।

प्रवेश पात्रता और आवेदन प्रक्रिया:

प्रवेश पात्रता समेत अन्य विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस से प्राप्त किये जा सकते हैं।

एम.डी.यू. की ऑफिशियल वेबसाइट mdu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।

एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा .

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन आरंभ: 12 जून 2025

आवेदन शुल्क जमा की अंतिम तिथि: 26 जून 2025

एडमिट कार्ड डाउनलोड : 9-10 जुलाई

प्रवेश परीक्षा : 18 जुलाई 2025

परिणाम घोषणा: 22 जुलाई 2025

मेरिट लिस्ट डिस्प्ले : 23 जुलाई 2025

-------------