अधिकारी आपसी तालमेल से जल निकासी के कार्य को निपटाए : सांसद रामचंद्र जागड़ा

- राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा तथा उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ महम उपमंडल के गांवों में जल निकासी के प्रबंधों का किया निरीक्षण

 11
अधिकारी आपसी तालमेल से जल निकासी के कार्य को निपटाए : सांसद रामचंद्र जागड़ा

अधिकारी आपसी तालमेल से जल निकासी के कार्य को निपटाए : सांसद रामचंद्र जागड़ा

- राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा तथा उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ महम उपमंडल के गांवों में जल निकासी के प्रबंधों का किया निरीक्षण

- सिंचाई विभाग के अधिकारी भैणी सुरजन में डे्रन की करवाएं सफाई व लगाए अतिरिक्त पम्प सैट - उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह

- भैणी सुरजन, सैमाण, भैणी महाराजपुर, भैणी भैरो व बहल्बा गांवों में जल निकासी प्रबंधों का लिया गया जायजा

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा तथा उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने महम उपमंडल के विभिन्न गांवों में जल निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को डे्रन की सफाई करवाकर अतिरिक्त पम्प सैट लगाने तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण विभाग के अधिकारियों को सिंचाई विभाग की आवश्यकतानुसार आवेदन किए गए स्थलों पर तुरंत बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा तथा उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने महम के उपमंडलाधीश मुकुंद तंवर तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महम उपमंडल के पांच गांवों में जल निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम भैणी सुरजन में आबादी देह, गांव के तालाबों में भरे पानी के निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के स्थाई समाधान के निर्देशों के साथ-साथ तुरंत जल निकासी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भविष्य के लिए भूमिगत पाईपलाइन का प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई करें।

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांवों में आबादी देह व तालाबों से जल निकासी का कार्य सुनिश्चित करवाया जाए। इसके उपरांत उन्होंने खेतों में जल निकासी के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर लगाए गए तीन पम्प सैट का निरीक्षण किया। उन्होंने भैणी मातो सडक़ के साथ जुई फीडर तक जाने वाली डे्रन के निरीक्षण के दौरान डे्रन की सफाई करके क्षमता बढ़ाने तथा अतिरिक्त पम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए डाली गई भूमिगत पाईपलाइन पर 19 जुलाई तक स्थाई बिजली कनैक्शन जारी किया जाए ताकि खेतों से जल निकासी हो सके। उन्होंने कहा कि जल निकासी से संबंधित गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने इसकेे उपरांत सैमाण गांव में जल निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों का आह्वïान किया कि वे भविष्य में जल निकासी के लिए नाले के निर्माण में सहयोग करें ताकि जिला प्रशासन नाले का निर्माण करवाकर जल निकासी का स्थाई समाधान कर सके। उन्होंने कहा कि स्थाई समाधान के लिए डे्रन व नाले का निर्माण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भैणी सुरजन माइनर को भैणी चन्द्रपाल तक विस्तार किया जाए ताकि जल भराव की स्थिति होने पर इस पानी का आवश्यकता वाले क्षेत्र में सिंचाई के लिए सदुपयोग किया जा सके। धर्मेंद्र सिंह ने इसके उपरांत भैणी महाराजपुर में जल निकासी के प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खेतों में भरे पानी की डे्रन के माध्यम से निकासी के लिए प्रबंध किए जाए। बिजली विभाग द्वारा तुरंत कनैक्शन जारी किया जाए। इसके उपरांत उन्होंने बहलबा गांव में डे्रन व बाबा पंचमुखी हनुमान मन्दिर स्थलों पर जल निकासी के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया। डे्रन पर निरंतर दो पम्प चलाए जा रहे हैं।

बिजली विभाग सभी आवश्यक स्कूलों पर तुरंत बिजली कनेक्शन करें जारी

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जागड़ा एवं उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने महम स्थित उपमंडलाधीश कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए किए गए आवेदन स्थलों पर तुरंत बिजली कनैक्शन जारी किए गए। उन्होंने सिंचाई एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए आपसी तालमेल से पम्प सैट व बिजली कनैक्शन जारी कर तुरंत जल निकासी करवाएं तथा संबंधित गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मुकुल दहिया को निर्देश दिए कि वे सैमाण गांव में स्कूल के प्रांगण में भरे पानी की निकासी करवाएं तथा कमरों तक आने-जाने के लिए रास्ता तैयार करवाएं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, महम के उपमंडलाधीश मुकुंद तंवर, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभिंयता बलराज चौहान, महंत सतीश दास, भाजपा के वरिष्ठï नेता दीपक हुड्डा, ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश भारद्वाज एवं एसडीओ सुजीत के अलावा जिला पार्षद अमित, सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुधीर व संबंधित गांवों के सरपंच एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--------------