किलोई में सीएम नायब सैनी को 101 घरों से दूध एकत्रित कर पिलाया

सीएम सैनी बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने किलोई पहुंचे थे

 24
किलोई में सीएम नायब सैनी को 101 घरों से दूध एकत्रित कर पिलाया
किलोई में सीएम नायब सैनी को 101 घरों से दूध एकत्रित कर पिलाया

किलोई में सीएम नायब सैनी को 101 घरों से दूध एकत्रित कर पिलाया

- सीएम सैनी बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने किलोई पहुंचे थे

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गांव किलोई में अखिल भारतीय शिव कुमार मेमोरियल तृतीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे। यहां उनको महिलाओं ने 101 घरों से एकत्रित कर दूध पिलाया। सीएम ने बाल्टी को सीधे मुंह पर लगाकर सादगी का परिचय देते हुए ग्रामीणों को गदगद कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में इस प्रतियेागिता में उनको ही मुख्यातिथि अामंत्रित किया जाता था। लेकिन इस बार सीएम नायब सिंह सैनी को बुलाया गया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की, लेकिन भाजपा अब कांग्रेस के बनाए कानूनों में संशोधन कर रही है। उन्होंने कहा कि जो वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक आया है, उससे मुस्लिम समुदाय को फायदा हो रहा है। कांग्रेस ने 2013-2014 में जल्दबाजी और हड़बड़ी में वक्फ बोर्ड विधेयक लोकसभा में लाया था, जिसके नकारात्मक परिणाम आए थे। भाजपा ने उस वक्फ बोर्ड विधेयक में संशोधन किया है, जिससे मुस्लिम समुदाय को भी फायदा होगा। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस घटिया राजनीति करती थी। हड़बड़ाहट में वोट बैंक को साधने के लिए वक्फ बोर्ड बिल लेकर आए थे। अब इस बिल में संशोधन किया है तो उन लोगों को थोड़ी तकलीफ है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट देख रहा है और न्यायपालिका से बढ़कर कुछ नहीं है।

वाड्रा मामले में प्रदर्शन की जरूरत नहीं

नायब सैनी ने कहा कि हेराल्ड वाले मामले में ईडी जांच कर रही है। यह लंबे समय से मामला चल रहा है और अगर वाड्रा गलत नहीं है तो उन्हें जाना चाहिए। इसमें प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है। सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के सवाल पर सीएम ने कहा कि सारे बोलते हैं। केजरीवाल ने भी आरोप लगाया था।

--------------