IPS पूरन कुमार केस: DGP छुट्टी पर, पीएम दौरा रद्द राहुल गांधी आज पहुंचेंगे शोक जताने

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ।

 33
IPS पूरन कुमार केस: DGP छुट्टी पर, पीएम दौरा रद्द राहुल गांधी आज पहुंचेंगे शोक जताने
IPS पूरन कुमार केस: DGP छुट्टी पर, पीएम दौरा रद्द राहुल गांधी आज पहुंचेंगे शोक जताने

IPS पूरन कुमार केस: DGP छुट्टी पर, पीएम दौरा रद्द राहुल गांधी आज पहुंचेंगे शोक जताने

सबहेड:

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या को 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ।

IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार ने DGP और पूर्व SP की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। ओपी सिंह को एडमिशनल चार्ज दिया गया है।

टीएचटी न्यूज, चंडीगढ़ / रोहतक :

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। सरकार ने हरियाणा पुलिस के DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम सोनीपत दौरा रद्द कर दिया गया है। उधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर दिवंगत अफसर की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार के सरकारी आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त करेंगे। 

ओपी सिंह को एडमिशनल चार्ज दिया गया है।

सरकार ने DGP को छुट्टी पर भेजने की तैयारी तब से शुरू कर दी थी, जब उनका नाम पूरन कुमार के सुसाइड नोट में सामने आया था। एसपी रोहतक को पहले ही पोस्ट से हटाया जा चुका है। सरकार ने बिजारणिया को उनके पद से तो हटा दिया है, लेकिन अब तक नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। हालांकि “मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन पहले पोस्टमॉर्टम जरूरी है।” अब राहुल गांधी और चिराग पासवान के दौरे के बाद मामला और राजनीतिक रंग लेने लगा है।

IAS पत्नी की मांग पर अड़ीं:

अमनीत पी. कुमार ने स्पष्ट कहा है कि उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और झूठे केस में फंसाने की कोशिश की गई।

उन्होंने मांग की है कि

1. DGP शत्रुजीत कपूर को पद से हटाया जाए, ओपी सिंह को एडमिशनल चार्ज दिया गया है।

2. और रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

7 दिन बीते, पोस्टमॉर्टम नहीं:

पूरन कुमार की आत्महत्या को सात दिन हो चुके हैं, पर अब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई।

परिवार और समाज के लोगों का आरोप है कि सरकार मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है।

अनुसूचित समाज की 31 सदस्यीय कमेटी ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था —

यदि गिरफ्तारी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

घटनाक्रम की टाइमलाइन:

7 अक्टूबर: IPS वाई. पूरन कुमार ने चंडीगढ़ सेक्टर 11 स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली।

8 अक्टूबर: उनकी IAS पत्नी अमनीत जापान दौरे से लौटीं और DGP व SP के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

9 अक्टूबर: चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज की — 15 अफसरों के नाम, SC/ST एक्ट की धाराएं लागू।

10 अक्टूबर: जांच के लिए SIT गठित, IG पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में।

राजनीतिक हलचल:

IPS अफसर की आत्महत्या के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले सोमवार को परिवार से मिले थे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से 40 मिनट तक मुलाकात की थी।

------------