खाद्य सुरक्षा और मिलावट की जांच करने के दिए टिप्स

- आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने खाद्य सुरक्षा और मिलावट पर दिया जागरूकता सेमिनार

 15
खाद्य सुरक्षा और मिलावट की जांच करने के दिए टिप्स

खाद्य सुरक्षा और मिलावट की जांच करने के दिए टिप्स

- आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने खाद्य सुरक्षा और मिलावट पर दिया जागरूकता सेमिनार

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

खाद्य सुरक्षा और मिलावट के मुद्दे पर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, हसनगढ़ में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन हरियाणा राज्य के कौशल विकास एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग निदेशालय द्वारा जारी यूथ एक्टिविटी कैलेंडर के अंतर्गत किया गया।

एम.डी. विश्वविद्यालय, रोहतक के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। संस्थान के प्राचार्य इंजीनियर रविंद्र चाहल ने प्रो. दहिया का स्वागत करते हुए उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रो. दहिया ने अपने व्याख्यान में खाद्य सुरक्षा की अवधारणा, इसका महत्व, और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने मिलावट के सामान्य उदाहरणों और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों जैसे पेट दर्द, उल्टी, दस्त, कैंसर, अंग क्षति, बच्चों के विकास में बाधा और प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी पर चर्चा की।

घरेलू जांच विधियों की दी जानकारी

प्रो. दहिया ने सरल घरेलू जांच विधियों से मिलावट पहचानने और सुरक्षित खाद्य आदतें अपनाने जैसे – विश्वसनीय स्रोत से खरीदारी, प्राकृतिक रूप से उगाए गए खाद्य पदार्थों का सेवन, उचित रूप से पकाना, और साफ-सफाई का पालन करने पर जोर दिया।

उन्होंने आईटीआई विद्यार्थियों से कहा कि वे ‘फूड सेफ्टी चैंपियन’ बनें – परिवार, मित्रों को जागरूक करें, संदिग्ध खाद्य की जानकारी संबंधित विभागों को दें, और ‘ईट राइट इंडिया’ जैसे अभियानों में सक्रिय भाग लें। कार्यक्रम को विद्यार्थियों व स्टाफ ने अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में संस्थान की ओर से प्रो. दहिया को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

-----------