एमडीयू में यूजी और पीजी परीक्षाएं 9 मई से प्रारंभ होंगी
- कई परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित
एमडीयू में यूजी और पीजी परीक्षाएं 9 मई से प्रारंभ होंगी
- कई परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एमबीए, एमसीए, एमटीटीएम, एमएचएमसीटी, एमए, एमएससी तथा एमकॉम के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की रेगुलर, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट तथा एम. फार्मेसी व बी. फार्मेसी के सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 मई से प्रारंभ होंगी। बीए व बीएससी पास एंड ऑनर्स, बीए बीएड, बीएससी बीएड, बीकॉम पास एंड आनर्स, बी. वोक ऑल स्ट्रीम्स, बीएससी होम साइंस, बीएससी, स्पोर्ट्स साइंस, बीटीटीएम, बीजेएमसी, बीबीए, बीसीए तथा बीएसडब्लू की छठे सेमेस्टर की रेगुलर, री-अपीयर व इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं 10 मई से प्रारंभ होंगी। एसोसिएट कंट्रोलर आफ एग्जामिनेशन प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि इन परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
-------------
परीक्षा परिणाम किया गया घोषित
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2024 में आयोजित बैचलर इन पब्लिक हेल्थ साइंसेज प्रथम सेमेस्टर रेगुलर, बीएससी जूलोजी चार वर्षीय प्रथम सेमेस्टर रेगुलर, एम.कॉम दूसरे वर्ष फ्रेश, एमए-पत्रकारिता एवं जनसंचार डीडीई- प्रथम व तीसरे सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर, एम.लिब रेगुलर के प्रथम सेमेस्टर की री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर फ्रेश, एम. लिब लेटरल एन्ट्री के अंतर्गत- तीसरे सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर व चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर, बी. लिब डीडीई के प्रथम सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर तथा दूसरे सेमेस्टर की री-अपीयर, एम. लिब डीडीई तीसरे सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर तथा चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एसोसिएट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
------------
फेयरवेल पार्टी में की विद्यार्थियों ने मस्ती
महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में कनिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो सेवा सिंह दहिया ने पार्टी का शुभारम्भ करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित रहने तथा उनके शैक्षिक जीवन के इस पड़ाव की महत्ता के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा अपने टेलेंट का प्रदर्शन किया। जूनियर्स ने विभाग के सीनियर्स को शुभकामनाएं दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फेयरवेल पार्टी में एम. ए पंचवर्षीय कोर्स के छठे सेमेस्टर से मिस्टर फेयरवेल मन कुमार, मिस फेयरवेल सिमरन, मि. पर्सनालिटी अंकुश, मिस पर्सनालिटी साक्षी तथा दसवें सेमेस्टर से मिस्टर फेयरवेल साहिल, मिस फेयरवेल कृष्णा, मिस्टर पर्सनालिटी विनय कुमार और मिस पर्सनालिटी ख्याति को चुना गया। एमए दो वर्षीय कोर्स से मिस्टर फेयरवेल यतेंद्र, मिस फेयरवेल सुषमा, मि. पर्सनालिटी आकाश व मिस पर्सनालिटी प्रियंका को चुना गया। इस अवसर पर प्राध्यापक डा. राजेश कुण्डू, डॉ. जगबीर नरवाल, डा. समुंदर सिंह और डॉ. सुमन लता सहित शोधार्थी अमित, पूजा रानी, मनीषा, पूजा गोयल, राहुल, कविता और दीपांशु उपस्थित रहे।
सीपीएएस के विद्यार्थियों ने किया संसद का भ्रमण
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज़ (एमडीयू-सीपीएएस), गुरुग्राम के एल.एल.बी. पाठ्यक्रम के 30 विद्यार्थियों के दल ने भारतीय संसद, नई दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया। एमडीयू-सीपीएएस निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत ने बताया कि यह शैक्षणिक यात्रा भारतीय संविधान एवं राजनीति विज्ञान के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम संवर्धन गतिविधि के रूप में आयोजित की गयी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समझ को व्यावहारिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ना है। इस दल का नेतृत्व विधि विभाग के समन्वयक डॉ. वीरेन्द्र सिंधु एवं डॉ. कविता दहिया ने किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने संसद भवन की भव्य वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व एवं विभिन्न कक्षों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली, साथ ही संसदीय समितियों द्वारा विधेयकों के निर्माण, संशोधन एवं समीक्षा की प्रक्रियाओं को निकट से समझा। डॉ. वीरेन्द्र सिंधु ने कहा कि यह यात्रा विद्यार्थियों को भारतीय संसद की संरचना एवं संचालन प्रणाली की सूक्ष्मताओं से परिचित कराने में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। डॉ. कविता ने उल्लेख किया कि इस शैक्षणिक यात्रा ने विद्यार्थियों में भारत की संसदीय परंपराओं के प्रति गहन सम्मान, समर्पण और संवेदनशीलता की भावना विकसित की। साथ ही, इस अनुभव ने उन्हें भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति उनकी समझ और जागरूकता को भी सुदृढ़ किया।
-----------------