पूर्व मंत्री कृष्ण्मूर्ति हुड्डा ने की सीएम से मुलाकात, किसानों की रखी समस्याएं

- चंडीगढ़ सीएम अावास में पहुंचे पूर्व मंत्री, खिड़वाली गांव के रहने वाले हैं

 15
पूर्व मंत्री कृष्ण्मूर्ति हुड्डा ने की सीएम से मुलाकात, किसानों की रखी समस्याएं

पूर्व मंत्री कृष्ण्मूर्ति हुड्डा ने की सीएम से मुलाकात, किसानों की रखी समस्याएं

- चंडीगढ़ सीएम आवास  में पहुंचे पूर्व मंत्री, खिड़वाली गांव के रहने वाले हैं

टीएचटी, रोहतक :

पूर्व मंत्री व भाजपा के राज्य प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने चण्डीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले और किसानों की समस्याओं के बारे चर्चा की। किसान नेता ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ जगह नमी की वजह से किसान की फसल की खरीद नहीं कर रहे सरकारी अधिकारी। कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया कि फसल खरीदने वाले सभी अधिकारियों को किसानों के हित में काम करने की कहें। मुख्यमंत्री किसान हितैषी है और अपने एक वर्ष के शासनकाल में वर्तमाान भाजपा सरकार ने अनेकों किसानों के हित में कदम उठाये हैं। नायब सिंह सैनी हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने किसानों की 100 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया।

पूर्व मंत्री व किसान नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को रोहतक जिले में हुई दो ‘‘किसान पंचायतों’’ की जानकारी दी और कहा कि वह निकट भविष्य में कुछ ओर किसान पंचायतों का आयोजन करके रोहतक जिले के किसानों की समस्यायें सुनेगें। अगली किसान पंचायत टिटोली गांव में की जायेगी उसकी तारीख की घोषणा शीघ्र कर दी जायेगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा बेवजह राज्य सरकार की आलोचना कर रहे है। किसान वर्तमान नायब सरकसर से खुश है। पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव में हारने के बाद मानसिक संतुलन खो चुके है इसलिए वह भाजपा सरकार के खिलाफ बेतुकी ब्यानबाजी कर रहे है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व उनके सांसद पुत्र दीपेन्द्र का राजनैतिक कैरियर खत्म हो चुका है। अक्तूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में बाप बेटे की भूमिका संदिग्ध रही है इसलिए किसानों ने उनका साथ छोड़ दिया है। किसान नेता ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह को किलोई खेलों के लिए न्योता दिया और मुख्यमंत्री ने न्यौते को स्वीकार कर 18 अप्रैल को किलोई गांव में सुबह 10 बजे शिव एकेडमी में आना स्वीकार कर लिया है।

--------------