गुरमीत राम रहीम फिर 21 दिन की फरलो पर जेल से आया बाहर
गुरमीत राम रहीम फिर 21 दिन की फरलो पर जेल से आया बाहर
- रोहतक की सुनारिया जेल से बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा में रवाना
- मुंहबोली बेटी हनीप्रीत लेने पहुंची सुनारिया जेल, सिरसा डेरे में गया है गुरमीत
टीएचटी न्यूज, रोहतक
उम्रकैद की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम एक बार फिर फरलो पर 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया है। बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के साथ सुनारिया जेल से सिरसा डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना किया गया। मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उसे सुनारिय जेल से लेने पहुंची। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
रोहतक की सुनारिया जेल के बाहर बुधवार सुबह छह बजे ही सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया था। पौने सात बजे गुरमीत सिंह जेल से बाहर आया। उसे लेने के लिए दो गाड़ियां थी, जिसमें एक में हनीप्रीत और उसके अधिवक्ता थे। पुलिस की सुरक्षा में दोनों गाड़ियां सिरसा डेरे की तरफ रवाना हो गई। 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है। फरलो लेने का यह भी एक कारण रहा है। डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 29 अप्रैल, 1948 को संत शाह मस्ताना महाराज द्वारा की गई थी। इसी आश्रम का बाद में डेरा सच्चा सौदा नाम रख दिया गया। बताया जाता है कि शाह मस्ताना ने साल 1960 में भविष्यवाणी की थी कि ठीक सात साल बाद व तीसरे डेरे प्रमुख के रूप में आएंगे। इसके बाद 13 अगस्त 1967 में गुरमीत राम रहीम का जन्म हुआ। इस तरह साल 1990 में सतनाम सिंह महाराज ने गुरमीत राम रहीम सिंह को डेरा की गद्दी सौंपी। उस दौरान एक भव्य सत्संग का आयोजन किया गया था।
राम रहीम को मिली थी 20 साल की सजा
सीबीअाई की विशेष अदालत ने अगस्त वर्ष 2017 में साध्वी दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके बाद पूर्व डेरा प्रबंधक अौर पत्रकार हत्याकांड में उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। जेल में बंद होने के बाद कई बार फरलो और पैरोल मिल चुकी है। 2020 से अब तक करीब 300 दिन की पैरोल और फरलो मिल चुकी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी राम रहीम को जेल से बाहर किया गया था।
----------------