रोहतक में 5 साल की बच्ची से हैवानियत: आरोपी पत्नी संग घर पहुंचा, माफी मांगकर समझौते का दबाव

- रोहतक के गांव में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

 47

रोहतक में 5 साल की बच्ची से हैवानियत: आरोपी पत्नी संग घर पहुंचा, माफी मांगकर समझौते का दबाव

- रोहतक के गांव में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

- पीड़िता डर के मारे रातभर चिल्लाती रही, CWC ने की काउंसलिंग; आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लिखा पत्र

टीएचटी न्यूज, रोहतक।

रोहतक जिले के आईएमटी थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के समय वह घर पर अपनी बच्ची के साथ मौजूद थी, जबकि उसका पति पीजीआई गया हुआ था। इसी दौरान बच्ची घर के बाहर गली में खेलने चली गई, जहां पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत की।

मां के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को छिपा दिया था। कुछ समय बाद बच्ची रोती हुई बाहर आई। जब पिता घर पहुंचे तो बच्ची बेहद डरी और सहमी हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले करीब 50 वर्षीय व्यक्ति ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने पत्नी के साथ पहुंचकर मांगी माफी

पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ उनके घर आया और माफी मांगने लगा। साथ ही परिवार पर मामले में समझौता करने और पुलिस में शिकायत न देने का दबाव भी बनाया गया।

बच्ची मानसिक रूप से बेहद आहत

घटना के बाद बच्ची गहरे सदमे में है। मां के अनुसार, बच्ची रात को सोते हुए अचानक डर के मारे चिल्लाने लगती है और दर्द से कराहती रहती है।

CWC ने की काउंसलिंग

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के चेयरमैन सतीश कौशिक ने बताया कि नाबालिग बच्ची काफी घबराई हुई है। उसकी काउंसलिंग करवाई गई है और माता-पिता को भी मानसिक सहयोग दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।

पुलिस जांच में जुटी

आईएमटी थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।