एमडीयू का वैश्विक विस्तार: दिल्ली में डलहौजी विश्वविद्यालय के साथ अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संवाद

- शास्त्री इंडो-कैनेडियन इंस्टीट्यूट में आयोजित राउंडटेबल बैठक में संयुक्त शोध, छात्र-संकाय विनिमय और ड्यूल डिग्री पर हुई चर्चा

 22

टीएचटी न्यूज, रोहतक।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) अपनी वैश्विक शैक्षणिक पहचान को सशक्त करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है। इसी क्रम में सेंटर फॉर इंटरनेशनल एकेडमिक अफेयर्स (सीआईएए), एमडीयू के प्रतिनिधिमंडल ने शास्त्री इंडो-कैनेडियन इंस्टीट्यूट (एसआईसीआई), नई दिल्ली द्वारा आयोजित एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय राउंडटेबल बैठक में सहभागिता की।

यह संवाद कार्यक्रम शास्त्री इंडो-कैनेडियन इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें कनाडा के प्रतिष्ठित डलहौजी विश्वविद्यालय की प्रेजिडेंट प्रो. किम ब्रूक्स तथा एसोसिएट वाइस-प्रेसीडेंट (ग्लोबल रिलेशंस) डॉ. बालाकृष्णन पृथ्वीराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य भारत दौरे पर आए कनाडाई प्रतिनिधिमंडल और एसआईसीआई से संबद्ध भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक एवं शोध सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना था।

एमडीयू की ओर से इस राउंडटेबल बैठक में सीआईएए के डीन प्रो. आशीष दहिया, एसोसिएट डीन प्रो. संतोष तिवारी तथा डॉ. प्राची कौल, निदेशक, शास्त्री इंडो-कैनेडियन इंस्टीट्यूट ने भाग लिया। चर्चा के दौरान संयुक्त शोध परियोजनाएं, संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, छात्र एवं संकाय विनिमय, ड्यूल व जॉइंट डिग्री कार्यक्रम, आर्टिकुलेशन पाथवे, पीएचडी के संयुक्त मार्गदर्शन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप नवाचारी सहयोग मॉडल पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर एमडीयू प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम हैं। उनके मार्गदर्शन में एमडीयू अंतरराष्ट्रीयकरण, शोध सहयोग और वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

-------------