एमडीयू के IHTM से निकले फूडप्रेन्योर्स, इंजीनियर्स बने वैश्विक स्टार्टअप के मालिक

- CIIE और IHTM ने सफल पूर्व छात्रों का किया सम्मान, मेडिककार्ट और NVK Diagnostics सहित कई स्टार्टअप देश-विदेश में चमक रहे हैं

 39
एमडीयू के IHTM से निकले फूडप्रेन्योर्स, इंजीनियर्स बने वैश्विक स्टार्टअप के मालिक

एमडीयू के IHTM से निकले फूडप्रेन्योर्स, इंजीनियर्स बने वैश्विक स्टार्टअप के मालिक

- CIIE और IHTM ने सफल पूर्व छात्रों का किया सम्मान, मेडिककार्ट और NVK Diagnostics सहित कई स्टार्टअप देश-विदेश में चमक रहे हैं

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस पर अपने सफल उद्यमियों का सम्मान करते हुए युवा स्टार्टअप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित किया। विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (IHTM) और सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (CIIE) ने कहा कि एमडीयू आज गर्व से देख रहा है कि उसके छात्र देश-दुनिया में अपने व्यवसायों से पहचान बना रहे हैं।

IHTM निदेशक प्रो. आशीष दहिया और CIIE निदेशक प्रो. सोनिया ने कहा कि संस्थान से निकले फूडप्रेन्योर्स, पैशनप्रेन्योर्स और ट्रैवलप्रेन्योर्स उद्यमिता की मिसाल बनकर उभरे हैं। IHTM के पूर्व छात्रों में —

लीलाराम (कारपेट एंटरप्राइज – पैन इंडिया),

आकाश दहिया (मिठुज कैफे),

मनदीप फोगाट (रेस्तरां),

साहिल सहारण (फूड ट्रक),

दिग्विजय (फूड व आइसक्रीम पार्लर),

शोभित कुंडू (डी-पार्क बेकरी व कैफे)

और श्री कुंडू (AIS Holidays – ट्रैवल एजेंसी)

जैसे नाम प्रमुख रूप से अपनी पहचान बना चुके हैं।

एमडीयू के अन्य संकायों ने भी उद्यमियों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है। संदीप खंडेलवाल, UIET के 2013 बैच के इंजीनियरिंग स्नातक, ने ब्रिटानिया और फार्मा कंपनियों में काम करने के बाद 2018 में पेटेंट अटॉर्नी परीक्षा पास की और 2021 में अपना स्टार्टअप MedikKart Healthcare Services LLP शुरू किया। आज यह ब्रांड देश भर में लोकप्रिय है और कई फिल्मी हस्तियाँ भी इसके ग्राहक हैं।

UIET के ही दिव्यांशु आर्य की स्थापित NVK Diagnostics, एक पूर्णतः ऑटोमेटेड डायग्नोस्टिक्स स्टार्टअप, अपनी प्रोफेशनल सेवाओं के कारण तेजी से विश्वसनीयता हासिल कर रही है।

CIIE निदेशक प्रो. सोनिया ने कहा कि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के नेतृत्व में समावेशी और नवोन्मेषी उद्यमिता का वातावरण तैयार किया जा रहा है। सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्टडीज़ की निदेशक प्रो. प्रतिमा देवी ने बताया कि CIIE में इनक्यूबेटेड एक समावेशी स्टार्टअप ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में अपनी प्रस्तुति दी, जो एमडीयू के लिए गर्व का विषय है।

डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. एस.सी. मलिक, कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, तथा डॉ. संजीव कुमार ने भी छात्रों को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. संजीव ने बताया कि उद्यमिता से जुड़े नए कोर्स जल्द शुरू किए जा रहे हैं और RCI से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

प्रो. आशीष दहिया ने कहा कि IHTM और CIIE मिलकर एमडीयू को हरियाणा का सबसे मजबूत स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में कार्यरत हैं, ताकि युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।

-----------