एमडीयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 139 विद्यार्थी शार्ट लिस्ट

- एक्सिस बैंक ने की विजिट, 350 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण

 46
एमडीयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 139 विद्यार्थी शार्ट लिस्ट

एमडीयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 139 विद्यार्थी शार्ट लिस्ट

- एक्सिस बैंक ने की विजिट, 350 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण

टीएचटी न्यूज, रोहतक

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) के तत्वावधान में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं के क्षेत्र में प्रसिद्ध गुरुग्राम स्थित एक्सिस बैंक ने सहायक प्रबंधक प्रोफाइल के लिए एमडीयू की विजिट की।

सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने बताया कि एमडीयू के इमसॉर, गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, सांख्यिकी, राजनीति विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और यूआईईटी के लगभग 350 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया और 139 कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, जिसमें से 84 विद्यार्थियों को दूसरे दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। एक्सिस बैंक से राजेंद्र जोधा (वरिष्ठ प्रबंधक), अभय वर्मा (वरिष्ठ प्रबंधक), मनोज कश्यप (एसोसिएट सोर्सिंग पार्टनर), प्रतिभा (काउंसलर) और बीना शर्मा (प्रबंधक) ने विद्यार्थियों के साथ इंटरेक्शन किया और साक्षात्कार लिए।

सीसीपीसी उप निदेशक- डॉ. अमन वशिष्ठ, प्रो. सविता राठी और डॉ. सौरभ कांत ने इस कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया। प्रो. दिव्या मल्हान ने एक्सिस बैंक की टीम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। अमित, सुमन, नीलम, नरेंद्र और स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर लवलीन और हार्दिक ने आयोजन सहयोग दिया।

-----------

एमडीयू ने जारी किया परीक्षा परिणाम

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2024 में आयोजित एमएफए पेंटिंग्स पंचवर्षीय के तीसरे सेमेस्टर की फ्रेश, एमए-फाइन आर्ट्स ड्राइंग एंड पेंटिंग के प्रथम सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर, एमटीटीएम प्रथम सेमेस्टर की फ्रेश व री-अपीयर, एमकॉम आनर्स एनईपी प्रथम सेमेस्टर की री-अपीयर, बीए आनर्स- इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल, हिन्दी के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर रेगुलर, बीएससी-फिजिक्स व जूलोजी के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर रेगुलर, बीएससी आनर्स- केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, गणित के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर रेगुलर, बीए व बीएससी पास तीसरे व पांचवें सेमेस्टर रेगुलर, बीएससी स्पोर्ट्स साइंस तीसरे सेमेस्टर रेगुलर, बीएससी-सांख्यिकी प्रथम सेमेस्टर रेगुलर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

एसोसिएट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

-------------