महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है अहिल्याबाई होलकर : महिपाल ढांडा
- देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन धर्म रक्षा को समर्पित रहा : ढांडा
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है अहिल्याबाई होलकर : महिपाल ढांडा
- देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन धर्म रक्षा को समर्पित रहा : ढांडा
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय मंगल कमल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने महिष्मति में साड़ी उद्योग को बढ़ावा देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया।
महिपाल ढांडा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई एक कुशल प्रशासक एवं महान योद्धा के साथ-साथ सामाजिक न्याय, महिला उत्थान, शोषित एवं वंचितो की मसीहा थी। रानी अहिल्याबाई शिक्षा के प्रचार प्रसार के साथ-साथ देश में धर्म स्थलों के पुर्नोद्धार के लिए भी जानी जाती है। श्री ढांडा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके द्वारा महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में किये गये सामाजिक न्याय के कारण ही उनको देश की ’’लोकमाता’’ एवं ’’देवी अहिल्याबाई’’ के नाम से जाना जाता है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। मालवा साम्राज्य की महारानी के रूप में उन्होंने काशी विश्वनाथ और सोमनाथ जैसे मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म, प्रशासन और न्याय का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन आज भी भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन नारी सशक्तिकरण और धर्म रक्षा को समर्पित रहा।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार रानी अहिल्याबाई होलकर के दिखाएं मार्ग पर चलते हुए हर वर्ग का उत्थान कर रही है। मोदी और नायब सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं बनाई है, जिनका लाभ महिला शक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने सुशासन के क्षेत्र में जो मापदंड स्थापित किए थे उन पर चलते हुए नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर उनके त्याग बलिदान को आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराएं।
इस अवसर पर रोहतक नगर निगम के मेयर रामावतार वाल्मीकि,जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका,केशकला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर,प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेनू डावला, पूर्व चेयरमैन प्रतिभा सुमन,भाजपा नेता रमेश बोहर,कार्यक्रम के संयोजक सतबीर सैनी,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश चौधरी, जिला महामंत्री आशा शर्मा,अनिता बुधवार,मंडल अध्यक्ष कपिल खत्री, सुमिता भाटिया, भूप सिंह, पार्षद अक्षय मोखरा,दिप्पू नागपाल, जिला कोषाध्यक्ष अमित बंसल विजय आर्य, संदीप बुधवार उर्मिल रईस सरदार कुलविंद्र सिक्का,उषा शर्मा रमा बल्हारा, एडवोकेट कविता शर्मा,एडवोकेटअंकित शर्मा एडवोकेट अंकुश सांसी बिड्डू आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
--------------