सांसद दीपेंद्र ने डीसी को फटकारा, बोले, प्रोटोकाल क ख्याल रखें

- लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

 35
सांसद दीपेंद्र ने डीसी को फटकारा, बोले, प्रोटोकाल क ख्याल रखें

सांसद दीपेंद्र ने डीसी को फटकारा, बोले, प्रोटोकाल क ख्याल रखें

- लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

- राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की सह अध्यक्षता

- बैठक के एजेंडे में शामिल बिन्दु अनुसार की गई समीक्षा

- उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बैठक में लोकसभा सांसद का बतौर अध्यक्ष किया स्वागत

टीएचटी न्यूज, रोहतक :

लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता तथा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की सह-अध्यक्षता में जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति की बैठक की आयोजित की गई, जिसमें एजेंडे में शामिल बिन्दु अनुसार समीक्षा की गई। जिला के विधायकों व मेयर ने भी अपने क्षेत्र के मुद्दों से अवगत करवाया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रोटोकाल का पालन नहीं करने के आरोप लगाते हुए जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह को फटकार लगाई, जो चर्चा का विषय बन गई। लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के साथ स्थानीय जिला विकास भवन स्थित सभागार में रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, महम के विधायक बलराम दांगी, मेयर राम अवतार वाल्मीकि की उपस्थिति में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। लोकसभा सांसद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सभी पात्र गरीब लोगों को लाभ दिया जाए। लोकसभा सांसद ने कहा कि जिला के सभी टोल बैरियर पर टोल से मुक्त गांव / क्षेत्र की सूची प्रदर्शित की जाए।

उन्होंने राष्टï्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, अमृत सरोवर परियोजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, एमपी लेड, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज कार्यक्रम, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम, अमरूत योजना 2.0, काडा, सुगम्य भारत अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि विभाग की सेवाओं, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन, जल जीवन मिशन, मिडे-डे-मिल, पीएम कौशल विकास योजना, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया, राष्टï्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, पीएम उज्ज्वला योजना, ई-श्रम पोर्टल, पीएम ग्राम सडक़ योजना, बिजली आपूर्ति सुदृढ़ीकरण के अलावा पेयजल आपूर्ति, जलभराव से बचाव के प्रबंधों, डे्रनों व नालों की सफाई आदि की समीक्षा की।

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अमृत सरोवर योजना के तहत सोन्दर्यकरण किए गए तालाबों की सूची उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि पेयजल कनैक्शनों पर टूटी लगवाई जाए ताकि व्यर्थ में बहने वाले जल की बर्बादी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के तहत लिए गए तालाबों का वे स्वयं निरीक्षण करेंगे। आवास योजनाओं का केवल पात्र लोगों तक लाभ पहुंचे। सर्वेक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल गरीब पात्र लोगों का नाम ही सूची में शामिल हो। जनस्वास्थ्य विभाग के खाली टैंकों की एक सप्ताह में सफाई करवाई जाए।

रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, महम के विधायक बलराम दांगी, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने अपने-अपने क्षेत्र के जनहित के मुद्दों की जानकारी दी तथा इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने को कहा। बैठक में उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बैठक के अध्यक्ष व सह-अध्यक्ष तथा अन्य विधायकगण का स्वागत किया तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक ने बैठक में बिंदुवार समीक्षा करवाई। बैठक में नगर निगम के आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, नगराधीश अंकित कुमार, परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार सहित अन्य विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

-----------------