पहले से कार्यरत शिक्षकों को मिले अधिकार’, सीएम को सौंपा गया ज्ञापन

- विवि के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने ज्ञापन सौंपा

 35
पहले से कार्यरत शिक्षकों को मिले अधिकार’, सीएम को सौंपा गया ज्ञापन

अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों ने लगाई सीएम नायब को गुहार

- विवि के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने ज्ञापन सौंपा

टीएचटी न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा अनुबंधित सहायक प्राध्यापक संघ यानि हुकटा के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रही उपाध्यक्ष शर्मिला यादव ने चंडीगढ़ मुख्यमंत्री के निवास संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सेवा सुरक्षा व अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सेवा सुरक्षा प्रदान करने की नीति बनाने तक नई स्थायी भर्ती करते समय पहले से कार्यरत हम एमडीयू रोहतक के 65 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को भरा हुआ मानकर या हमारे वर्कलोड को छोड़ कर, शेष क्लियर कट 158 की बजाए लगभग 93 रिक्त पदों पर ही स्थायी भर्ती की जाएगी तो हमारा रोजगार सुरक्षित हो सकता है अन्यथा आइजीयू मीरपुर रिवाड़ी की तरह महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों व अन्य विश्वविद्यालय में पहले से कार्यरत सबका रोजगार जाएगा।

हुकटा के अध्यक्ष विजय मलिक और उपाध्यक्ष शर्मिला यादव ने सयुंक्त बयान में बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर एमडीयू, रोहतक के कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी हमें सेवा सुरक्षा प्रदान करने की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप चुकी है और हरियाणा सरकार आगामी विधानसभा सत्र में विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रौफैसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने जा रही है।इसके लिए हम सब मुख्यमंत्री नायब सिंह के आभारी हैं लेकिन हाल ही में, रेगुलर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की 143 और 15 डिस्टेंस(एसएफएस) की कुल 158 नियुक्तियों के आवेदन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में विज्ञापन संख्या पीआर- 01 & 2-2025 द्वारा निकालने से 5 से 13 वर्षों से कार्यरत लगभग 65 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के ऊपर छंटनी की तलवार लटक गई है और रोजगार की गांरटी न होने के कारण पुनः रोजगार की अनिश्चितता छा गई है हालांकि, हम सब स्थायी भर्ती करने के पक्षधर हैं, लेकिन सेवा सुरक्षा होने तक हमारे पदों को भरा हुआ मानकर या हमारे वर्कलोड को छोड़ कर स्थायी भर्ती की जाए ताकि हमें भी सेवा सुरक्षा का लाभ मिल सकें। इसके अतिरिक्त हरियाणा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अनुबंधित प्रोफेसर्स को सेवा सुरक्षा के ड्राफ्ट बनाते समय कुछ महत्वपूर्ण सुझावों पर सकारात्मक विचार कर ड्राफ्ट में शामिल करने के लिए भी निवेदन पत्र सौंपा।

---------------