महिला यूट्यूबर ने प्रेमी संग मिल पति को उतारा मौत के घाट

- मोटरसाइकिल पर शव ले जाते सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

 71
महिला यूट्यूबर ने प्रेमी संग मिल पति को उतारा मौत के घाट

- मोटरसाइकिल पर शव ले जाते सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

- पुलिस ने शव के ड्रेन से बरामद किया, आरोपियों पर केस

टीएचटी न्यूज, भिवानी

भिवानी में एक महिला यूट्यूबर ने अपने प्रेमी के सा मिलकर पति की बेरहमी से हत्य कर दी। हत्या करने के बाद शव को ड्रेन में फेंक दिया। मोटरसाइकिल पर शव ले जाते हुए का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिवानी सदर थाना पुलिस को गुजरों की ढाणी निवासी सुभाष ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे प्रवीन की शादी रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना के साथ हुई थी। जिसका करीब छह वर्ष का बेटा भी है। रवीना उसके बेटे प्रवीण के साथ झगड़ा करती थी। बताया जाता है कि रवीना का हांसी के गांव प्रेमनगर निवासी सुरेश के साथ अवैध संबंध थे। वह यूट्यूब पर रील बनाती थी। सुरेश से भी मिलन जुलना रहता था। इसका विरोध प्रवीन और परिवार के सदस्य करते थे। रवीना ने 25 मार्च को घर पर आई थी। उसने प्रवीण के साथ झगड़ा किया। रात को प्रवीण घर गया, लेकिन सुबह प्रवीण घर नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों ने ढूंढने का प्रयास किया। आरोपियों ने परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रवीण कहीं किसी दूसरी गाड़ी पर बाहर चला गया होगा। बाद में पता चला कि प्रवीण का गला घोंट कर हत्या कर दी अौर शव ड्रेन में फेंक दिया।

सीसीटीवी से हुआ वारदात का खुलासा

28 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव दिनोद रोड पर ड्रेन में पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस मृतक के शरीर को जिला अस्पताल में ले आई। इसके बाद 29 मार्च को इसकी सूचना मिलते ही सुभाष व उसका लड़का संदीप व परिवार सहित शिनाख्त के लिए पहुंचे। जहां पर पहचाना कि शव प्रवीण का ही था। इस घटना को षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है। सुभाष ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी प्रवीण को मोटरसाइकिल पर घर से उसकी हत्या करके बाइक पर ले जाते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही उसके बेटे प्रवीन की हत्या की है। वहीं सबूत मिटाने का भी प्रयास किया है।

--------------