देश का गौरव बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल आचार्य देवव्रत

- The Haryana Talks के SHe Talks Awards 2025 कार्यक्रम में प्रतिभावान महिलाओं को किया सम्मानित

 50
देश का गौरव बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल आचार्य देवव्रत

देश का गौरव बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल आचार्य देवव्रत

- कहा, सृष्टि को गति देने का काम कर रही नारी

- The Haryana Talks के SHe Talks Awards 2025 कार्यक्रम में प्रतिभावान महिलाओं को किया सम्मानित

टीएचटी न्यूज, राेहतक :

गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि देश का गौरव बढ़ाने में महिलाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करके देश की प्रगति में योगदान दे रही हैं। आचार्य देवव्रत रोहतक में The Page Hotel में The Haryana Tals के SHe Talks Awards 2025 समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले The Haryana Talks की तरफ से अोपी वशिष्ठ और सतसिंह धनखड़ ने मुख्यातिथि आचार्य देवव्रत, राज्यपाल, गुजरात व महाराष्ट्र, रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा, चरखी दादरी से विधायक सुनील सांगवान, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, एलपीएस बोसार्ड के राजेश जैन, युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजवीर सिंह, डीएलसी सुपवा के कुलपति अमित आर्य, हेल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. एच के अग्रवाल, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, व्यापारी नेता हेमंत बख्शी, अंशुल पठानिया, वीरेंद्र राठी, डा. अादित्य बतरा व संपूर्ण सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सत सिंह धनखड़ ने स्वागत किया तथा अोपी वशिष्ठ ने अंत में आभार प्रकट किया।

भारत की बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही है : आचार्य देवव्रत

उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटियों न केवल लड़ाकू विमान उड़ा रही है, बल्कि हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस संदर्भ में उन्होंने दीक्षांत समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी वे किसी दीक्षांत समारोह में जाते हैं तो गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में 10 में से 8 की संख्या लड़कियों की होती है। उन्होंने कहा कि सृष्टि तो भगवान ने बनाई है लेकिन सृष्टि को गति देने का काम नारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मां न केवल जननी है, बल्कि निर्माता भी है। मनुष्य की माँ ही अपने बच्चों को संस्कार व विचार देने का कार्य करती है। महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि वैदिक काल में पुरुष व नारी के बीच भेदभाव नहीं था लेकिन गुलामी के दौरान नारी के सम्मान पर आघात हुआ। यह देश की गुलामी का कारण ही था कि महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था और पर्दा प्रथा भी तभी शुरू हुई थी। उसी दौरान महिलाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार अवसरों से वंचित कर दिया गया था, लेकिन महर्षि दयानंद सरस्वती ने महिलाओं के अधिकारों को बहाल करने के लिए संघर्ष किया। दयानंद सरस्वती ने अपने संदेश में कहा कि जिन घरों में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवता करते हैं।

The Haryana Talks के SHe Talks Awards मील का पत्थर साबित होगा : राज्यपाल

प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित करने के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने द हरियाणा टॉक्स की सराहना की और कहा कि उनके द्वारा यह अच्छा मिशन चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को राज्यपाल ने सम्मानित किया।

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

1. डा. शरणजीत कौर, चेयरपर्सन, अारसीअाइ

2. डा. राजश्री सिंह, पुलिस आयुक्त, झज्जर

3. डा. अल्का राव, सीनियर साइंटिस्ट

4. डा. सुकामा अाचार्या, पदमश्री अवार्डी

5. जैसमीन लंबोरिया, वर्ल्ड चैंपियन बाक्सर

6. मीनाक्षी हुड्डा, वर्ल्ड चैंपियन बाक्सर

7. नूपुर श्योराण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक

8. पूजा बोहरा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक

9. उन्नति हुड्डा, इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी

10. डा. सर्वप्रिया सांगवान, संपादक, बीबीसी डिजिटल इंडिया

11. डा. गुंजन मलिक मनोचा, कुलसचिव, डीएलसी सुपवा

12. रीतिका हुड्डा, अोलंपियन पहलवान

13. ललिता चौधरी, रेजा फैब्रिक पर काम करने वाली इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर

14. डा. अारती साहू, आइएमए अध्यक्ष

15. डा. मयंका बतरा, हेल्थ एक्सपर्ट

16. नीकिता गर्ग, इंटरनेशनल फिटनेस कोच

17. डा. सोनिका मान, पिंक अभियान की संचालिका एवं डायरेक्टर मान अस्पताल

18. प्रीति बंसल, रंश कीया की एमडी एवं युवा उद्यमी

19. प्रो. विनीता हुड्डा, रिसर्च आर्गेनिक फार्मिंग एमडीयू

20. मंजू हुड्डा, जिला परिषद चेयरपर्सन, रोहतक

21. अनुराध धनखड़, शिक्षाविद

22. डा. कार्तिका शर्मा, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट

23. वृंदा वशिष्ठ, शिक्षाविद

24. सुषमा बतरा, अध्यक्ष इनरव्हील क्लब

25. मालविका पंडित, कोरियोग्राफर एवं राज्य गीत की रचयिता

26. रीना भाटी, पर्वतारोही, रिकार्ड बनाने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही

27. श्वेता ढुल, सामाजिक कार्यकर्ता

28. अंजवी हुड्डा, हरियाणवी कलाकार

29. शालू किराड़, इंफल्यूंसर, 2 मिलियन फोलोअर्स

30. डा. सोनिया मलिक, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता

31. शेफाली पानू, उद्यमी, प्राकृतिक खेती

32. एडवोकेट निहारिका सिंह, हाईकोर्ट अधिवक्ता

33. नैंसी दुहन, शोधार्थी, सैंट स्टीफन कालेज दिल्ली

34. समद्धि जैन, समाजसेवी एवं एमडी, बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर

35. डा. शालिनी सिंह, तकनीकी शिक्षा

36. हर्षिता कादयान, सीडीएस रैंक-3 अाल इंडिया

37. डा. देविना बधवार, सामाजिक कार्यकर्ता

38. श्वेता चुघ, इंफ्लयूएंसर एवं माडल

39. अंजुम इस्लाम, मेवात अौर नूहं जिले में शिक्षा की अलख जगाई

40. स्वीटी मलिक, नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाली साइकिलिस्ट

41. रिया अहलावत, सीबीएसई 12वीं कक्षा में जिला टापर

42. आरनवी मान, सामाजिक कार्यकर्ता

43. करमिंदर कौर, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी

44. संगीता दहिया, एनआरआइ, इमिग्रेशन कंसल्टेंट

45. कुमारी पदमाजय, सोशल एंट्रप्योनोर

46. सुनीता हुड्डा, सोलो बाइकर्स

47. डा. सुप्रिया ढांडा, मोटीवेटर एवं शिक्षाविद

-------------------