रोहित धनखड़ हत्याकांड: दोषी बचें नहीं, निर्दोष फँसे नहीं :दीपेन्द्र हुड्डा
- सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जताया शोक; IG रोहतक और SP भिवानी से की बात
रोहित धनखड़ हत्याकांड: दोषी बचें नहीं, निर्दोष फँसे नहीं :दीपेन्द्र हुड्डा
- परिवार की संतुष्टि के अनुसार कार्रवाई की मांग, NCRB रिपोर्ट पर सरकार को घेरा
- सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जताया शोक; IG रोहतक और SP भिवानी से की बात
टीएचटी न्यूज, रोहतक :
भिवानी में मारे गए रोहतक के हमायुंपुर निवासी बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने रोहित को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि “परिवार की संतुष्टि के मुताबिक दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो, न कोई दोषी बचे और न कोई निर्दोष फँसे।” हुड्डा ने IG रोहतक और SP भिवानी से फोन पर बात कर इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें आवश्यक कदम उठाए जाने का भरोसा दिया।
“न्याय होना और होते हुए दिखाई देना, दोनों जरूरी”
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि रोहित धनखड़ हत्याकांड में परिवार अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा— “न्याय होना जितना जरूरी है, न्याय होते हुए दिखाई देना भी उतना ही जरूरी है।” उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने में प्रशासन विफल रहा है, जिसके कारण पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं।
NCRB रिपोर्ट ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल: हरियाणा में रोज 3 हत्याएं, 5 बलात्कार, 11 अपहरण
सांसद ने केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन NCRB द्वारा जारी ‘क्राइम इन इंडिया 2023’ रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। हुड्डा ने कहा कि रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा देश में सबसे ऊँची अपराध दर वाले राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि 3.03 करोड़ आबादी वाले हरियाणा में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं।
NCRB आंकड़ों के मुताबिक:
हर दिन 3 हत्याएं
5 बलात्कार के मामले
11 अपहरण दर्ज
हरियाणा में 80 से अधिक संगठित अपराध गिरोह सक्रिय: हुड्डा
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा आज देश में संगठित अपराध का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।
STF के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 80 से अधिक संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जो—
कांट्रैक्ट किलिंग,
ड्रग्स तस्करी,
अवैध हथियारों का कारोबार,
अपहरण व फिरौती,
जेलों से संचालित अपराध गतिविधियों
जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि “सत्ता में बैठे लोग केवल नारेबाज़ी कर रहे हैं, जमीन पर कार्रवाई नहीं दिख रही।”
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज
दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार से मांग की कि: मामले की निष्पक्ष जांच हो परिवार की संतुष्टि के अनुसार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए प्रशासन की भूमिका की भी समीक्षा की जाए
------------